मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप

मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप
WhatsApp Facebook

मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान कई योजनाओं को केवल कागजों पर पूरा दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई

जहानाबाद। जिले के काको प्रखंड के खालिसपुर पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान कई योजनाओं को केवल कागजों पर पूरा दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई, जबकि जमीनी स्तर पर अधिकांश कार्य नहीं हुए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित दर्जनों योजनाओं में बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सेवकों और संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से एक ही कार्य को अलग-अलग नाम देकर कई बार राशि निकाली गई। कई योजनाओं के स्थल पर सूचना बोर्ड तक नहीं लगाए गए, जो सरकारी नियमों के तहत अनिवार्य है।

ग्रामीणों ने फर्जी जॉब कार्ड के माध्यम से भी सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई योजनाएं ऑनलाइन रिकॉर्ड में पूर्ण और सक्रिय दिखाई जा रही हैं, लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं और झूठे मामलों में फंसाने का डर दिखाया जाता है। इस मामले में पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक और तकनीकी कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए शिकायतों की गंभीरता से जांच कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खालिसपुर पंचायत के ग्रामीण फिलहाल निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सरकारी धन की कथित गड़बड़ी की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।