मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :कस्बे में आवारा सांड का आतंक, एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

हमीरपुर :कस्बे में आवारा सांड का आतंक, एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में एक आवारा और उग्र सांड के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पिछले करीब एक सप्ताह से सांड ने राह चलते लोगों पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त था और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम ने पशु चिकित्सकों की मदद से सांड को काबू में करने का अभियान चलाया। टीम ने पहले सांड को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे रस्सियों की सहायता से बांधकर नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।मराठीपुरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि सांड अचानक राहगीरों पर हमला कर देता था, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। बाजार और मुख्य मार्गों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया था। सांड के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।नगर पालिका अध्यक्ष रजामुहम्मद ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी उग्र या घायल पशु की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।