
हरदोई।हरदोई जिले में नौ एमएम की सरकारी पिस्टल और दस कारतूस चोरी होने के मामले में एसपी ने सख्त तेवर दिखाए हैं। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले उपनिरीक्षक को लापरवाही का दोषी मानते हुए एसपी ने निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
जनपद में यूपी 112 की पीआरवी में कमांडर के पद पर जोगेंद्र सिंह तैनात थे। उन्हें पुलिस लाइन से एक पिस्टल और दस कारतूस आवंटित किए गए थे। मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रघुवीरपुरी निवासी जाेगेंद्र सिंह पांच मार्च से तीन दिन के आकस्मिक अवकाश पर गए थे।
