हावड़ा। फकीर बागान में क्षेत्र के मोहल्लेवासियों द्वारा माननीय मंत्री श्री उमेश राय जी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने मिलकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं तथा मिठाई का वितरण किया। क्षेत्रवासियों ने माननीय मंत्री जी के सुखद, स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक शुभेच्छाएँ दीं।
कार्यक्रम में उत्तर हावड़ा मंडल-2 किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री विजय तिवारी जी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। इस दौरान फकीर बागान में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। उपस्थित मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर माननीय मंत्री श्री उमेश राय जी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
