मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

कोटपूतली-बहरोड़ में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

कोटपूतली-बहरोड़ में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक अर्चित चतुर्वेदी एवं जिला कलक्टर…

कोटपूतली-बहरोड़ में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही
WhatsApp Facebook

कोटपूतली-बहरोड़ में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक अर्चित चतुर्वेदी एवं जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में विभाग की टीम ने जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों और उनके आसपास संचालित कैंटीन, कैफेटेरिया, होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

24 सितंबर को की गई इस कार्रवाई में कोटपूतली के एकलव्य डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की मेस, बीडीएम अस्पताल की बीडीएम कैंटीन, आशीर्वाद अस्पताल के पास क्ल्यूज कैफे रेस्टोरेंट, कृष्णा अस्पताल के पास स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट, छीपा ढाबा एंड स्वीट्स और बस स्टैंड के पास लीलाराम पवित्र भोजनालय में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली और खाद्य पदार्थ खुले में बिना ढके पाए गए, जिस पर सभी को इम्प्रूवमेंट नोटिस थमाए गए। इस दौरान टीम ने सब्जी, दही, ग्रेवी, खाद्य तेल और बेसन लड्डू के नमूने लिए।

इसी क्रम में बहरोड़ के सरकारी अस्पताल के पास कृष्णा चाट भंडार और श्री श्याम चाट भंडार से समोसे और छोले के सैंपल लिए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम भीटेडा में संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायत पर हुई, जहां रामावतार मावा एवं मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर मिल्क केक का नमूना लिया गया और मौके पर रखी 30 किलोग्राम दूषित चासनी को जनहित में नष्ट करवाया गया।

सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा, राज सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौधरी एवं विजेन्द्र कुमार की टीम मौजूद रही।