मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
Jaunpurउत्तर प्रदेशखेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज का विवाह आगामी 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में संपन्न…

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह
WhatsApp Facebook

लखनऊ:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज का विवाह आगामी 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में संपन्न होगा। खेल और राजनीति के इस चर्चित जोड़े की शादी की तारीख तय होते ही समर्थकों और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।

​पिछले साल जून में हुई थी सगाई
जानकारी के अनुसार, दोनों का रोका/सगाई समारोह पिछले साल जून माह में राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया था। सगाई के बाद से ही दोनों परिवारों में शादी की रूपरेखा बनाई जा रही थी, लेकिन रिंकू सिंह के पिता के निधन के कारण शादी की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा था।

पारिवारिक शोक की अवधि पूरी होने के बाद अब दोनों परिवारों की सहमति से 4 दिसंबर की तारीख तय की गई है। ​होटल रमाडा में जुटेंगे दिग्गज
विवाह समारोह के लिए लखनऊ के रमाडा होटल में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

4 दिसंबर को होने वाले इस भव्य वैवाहिक कार्यक्रम में खेल जगत, टीम इंडिया के साथी क्रिकेटरों, पक्ष-विपक्ष की वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों और कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। ​दोनों परिवारों की ओर से निमंत्रण पत्र और रस्मों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

युवा सांसद और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के इस नए सफर को लेकर प्रदेश भर के राजनीतिक व खेल गलियारों में खासी चर्चा है।