मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसाल

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!... गंधवानी विधानसभा में गणेश प्रतिमाओं का वितरण.. उमंग सिंघार ने श्रद्धालुओं से की भेंट, ग्रामीणों से जाना क्षेत्र का हाल.. रिपोर्टर दिलीप…

17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसाल
WhatsApp Facebook

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!… गंधवानी विधानसभा में गणेश प्रतिमाओं का वितरण.. उमंग सिंघार ने श्रद्धालुओं से की भेंट, ग्रामीणों से जाना क्षेत्र का हाल..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गणेशोत्सव के अवसर पर धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और जनसंपर्क का संगम देखने को मिला। ग्राम बलेड़ी, बावड़ीखोदरा एवं जीराबाद सहित अनगिनत गांवों में नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार द्वारा श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों के लिए गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जा रहा है।

बताया जाता है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार जी द्वारा 17 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए, इस वर्ष भी संस्था 'एक पहल' के तत्वावधान में क्षेत्र के घर-घर में गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया।

गणेश प्रतिमाओं के वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।विधायक उमंग सिंघार ने ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर आने वाले गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया। गणेश प्रतिमाएं प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की तथा धार्मिक उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाने का संकल्प लिया। गांवों में गणेश प्रतिमाओं के वितरण से वातावरण भक्तिमय नजर आया।

*ग्रामीणों से संवाद कर जानी स्थानीय समस्याएं*

कार्यक्रम के दौरान विधायक उमंग सिंघार ने ग्रामीणजनों से संवाद भी किया। उन्होंने गांवों की स्थिति, स्थानीय आवश्यकताओं तथा आमजन से जुड़े विषयों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से क्षेत्र के विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की। विधायक ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।

*धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकजुटता का संदेश*

गणेशोत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। गांवों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ श्रद्धालु सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक उमंग सिंघार का स्वागत किया तथा गणेशोत्सव को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गणेश प्रतिमा वितरण के इस आयोजन के माध्यम से जहां श्रद्धालुओं को धार्मिक पर्व के लिए प्रतिमाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के बीच संवाद का अवसर भी बना। गंधवानी विधानसभा के गांव गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।