मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

माटी के बप्पा बनाने विद्यार्थियों ने सीखी कला

गणेश प्रतिमा निर्माण के साथ पर्यावरण-जल संरक्षण का दिया संदेश... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर में संस्था ‘माटी के…

माटी के बप्पा बनाने विद्यार्थियों ने सीखी कला
WhatsApp Facebook

गणेश प्रतिमा निर्माण के साथ पर्यावरण-जल संरक्षण का दिया संदेश… रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर में संस्था ‘माटी के बप्पा’ एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘माटी के गणेश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मिट्टी से पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में ‘माटी के बप्पा’ के आशुतोष सोनी ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। तरुणा सोलंकी, सिद्धि पाटीदार, अनुष्का सोनी, सौम्या सोनी, प्रवीण सोलंकी, ऋषभ भावेल, तनीष्क मालवीय एवं यशवंत प्रजापत ने प्रतिमा निर्माण में सहभागिता की।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के भुवन सिंह गेहलोत ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर विकल्प हैं और इनके माध्यम से आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन गणेश पाटीदार ने किया। स्वागत भाषण प्राचार्य प्रियांक प्रवासी ने दिया। आभार कोऑर्डिनेटर प्रतिभा जाधव ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ‘माटी के गणेश—प्रकृति के संरक्षण का संकल्प’ दिलाया गया। आयोजन ने मनावर क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।