मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनूपपुर में मवेशी तस्करी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तारअनूपपुर पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौतस्कूलों में परीक्षा का माहौल, त्रैमासिक परीक्षाएं शुरूहमीरपुर :जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल, दीवार से लटककर स्कूल जाने को मजबूर बच्चेसिंगरौली: सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध  कार्यवाही की गई।विश्वनाथगंज 247 में पिंटू तिवारी के नाम की गूंज, भावी विधायक की दावेदारी चर्चा के केंद्र में*मान्धाता विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्र प्रकाश सरोज के द्वारा ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण पर उठे सवाल, फर्जी गवाह का आरोपइंतजामियां कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गयासमाजसेवी के विशेष पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में बहाल हुई 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग सेवादेवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुलीअनूपपुर में मवेशी तस्करी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तारअनूपपुर पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौतस्कूलों में परीक्षा का माहौल, त्रैमासिक परीक्षाएं शुरूहमीरपुर :जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल, दीवार से लटककर स्कूल जाने को मजबूर बच्चेसिंगरौली: सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध  कार्यवाही की गई।विश्वनाथगंज 247 में पिंटू तिवारी के नाम की गूंज, भावी विधायक की दावेदारी चर्चा के केंद्र में*मान्धाता विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्र प्रकाश सरोज के द्वारा ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण पर उठे सवाल, फर्जी गवाह का आरोपइंतजामियां कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गयासमाजसेवी के विशेष पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में बहाल हुई 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग सेवादेवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

स्कूलों में परीक्षा का माहौल, त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू

9वीं-10वीं की परीक्षा 15 सितंबर तक, 11वीं-12वीं की 17 तक.... विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का होगा आकलन.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। माध्यमिक…

स्कूलों में परीक्षा का माहौल, त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू
WhatsApp Facebook

9वीं-10वीं की परीक्षा 15 सितंबर तक, 11वीं-12वीं की 17 तक…. विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का होगा आकलन….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो गया है।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 सितंबर से आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी पूरी की गई हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम एल ठाकुर ने बताया कि कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 7 से 15 सितंबर तक आयोजित हो रही हैं। इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर तक चलेंगी, जिनका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

*समय पर पहुंचने के निर्देश*

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा आवश्यक परीक्षा सामग्री साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में परीक्षा के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मनावर विकासखंड के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल लंगूर में भी विद्यार्थी त्रैमासिक परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान शिक्षक शिक्षिका विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए।

त्रैमासिक परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।