मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।बड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।पाटी में दिवाली पर्व पर मातृशक्ति को दी गईअग्रिम शुभकामनाएं मुरली मंथन और कर्मों के गुहारहस्य पर,चिंतन।मधुबन में इंदु कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी! रैयतों को वर्तमान बाजार दर पर मिले जमीन का मुआवजा: विधायक अरूप चटर्जीसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ासरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाछतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने किए थानों से 42 पुलिसकर्मियों के तबादले,आदेश जारी…कोकराझार में 1 नवंबर को होगा प्रख्यात कवि बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘The Realm of Truth’ सहित हिंदी की दो कृतियां ‘मौन की गूंज’ और ‘जलतप्रतापगढ़ की शान राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की कथित धमकी! तीन अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, भदोही में FIR दर्जबड़वानी आगामी त्यौहारों को लेकर थाना क्षेत्र में शांति समिति और लाइसेंस से पटाखे को व्यवसाईयों की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पटाखा व्यबड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।बड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।पाटी में दिवाली पर्व पर मातृशक्ति को दी गईअग्रिम शुभकामनाएं मुरली मंथन और कर्मों के गुहारहस्य पर,चिंतन।मधुबन में इंदु कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी! रैयतों को वर्तमान बाजार दर पर मिले जमीन का मुआवजा: विधायक अरूप चटर्जीसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ासरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाछतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने किए थानों से 42 पुलिसकर्मियों के तबादले,आदेश जारी…कोकराझार में 1 नवंबर को होगा प्रख्यात कवि बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘The Realm of Truth’ सहित हिंदी की दो कृतियां ‘मौन की गूंज’ और ‘जलतप्रतापगढ़ की शान राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की कथित धमकी! तीन अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, भदोही में FIR दर्जबड़वानी आगामी त्यौहारों को लेकर थाना क्षेत्र में शांति समिति और लाइसेंस से पटाखे को व्यवसाईयों की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पटाखा व्य
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

देवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व आयुक्त मदन कुमार से भोपाल में की मुलाकात.... सर्वे टीम गठित कर संरक्षण के दिए निर्देश...... रिपोर्टर दिलीप…

देवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली
WhatsApp Facebook

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व आयुक्त मदन कुमार से भोपाल में की मुलाकात…. सर्वे टीम गठित कर संरक्षण के दिए निर्देश……

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार को लेकर मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व विभाग के आयुक्त भोपाल मदन कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त के समक्ष देवरा के प्राचीन शिव मंदिर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता रखते हुए मंदिर के संरक्षण, जीर्णोद्धार तथा सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता रखी। विधायक डॉ. अलावा द्वारा विभाग को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया कि मंदिर को प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल के रूप में संरक्षण की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन सर्वेक्षण के बाद भी मौके पर विभागीय निगरानी एवं संरक्षण संबंधी व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से नहीं की गई हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरातत्व विभाग के आयुक्त मदन कुमार ने देवरा शिव मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए तथा सर्वे टीम गठित कर स्थल का निरीक्षण एवं तकनीकी मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए। सर्वे टीम द्वारा मंदिर की वर्तमान स्थिति, स्थापत्य एवं संरक्षण की आवश्यकता का परीक्षण किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि देवरा शिव मंदिर के मूल स्वरूप और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक पद्धति से जीर्णोद्धार कराया जाए तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि देवरा का प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद अब विभागीय सर्वे और आगे की संरक्षण कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल गेहलोत एवं सैयद रिजवान अली, राजन कुमार जयस दयाराम सोलंकी प्रदीप वास्केल शामिल रहे।