मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के नौवे दिवस पर जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के नौवे दिवस पर जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
WhatsApp Facebook

जिला पत्रकार दीपक शर्मा

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत अभियान के नौवे दिवस को जिला आलीराजपुर के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना जोबट, आम्बुआ, नानपुर, सोरवा एवं कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामूहिक क्षेत्रों में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सायबर रथ रैली एवं व्याख्यान द्वारा डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाओं, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।संदेश :”सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन””सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।