मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :स्कूल में पढाते समय अनुदेशक की मौत, हार्ट अटैक का अंदेशा

हमीरपुर :स्कूल में पढाते समय अनुदेशक की मौत, हार्ट अटैक का अंदेशा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर । गुरुवार को मौदहा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत किसवाही के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान अनुदेशक बेहोश होकर कक्ष में गिर पड़े। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने एंबुलेंस की मदद से अनुदेशक को प्रधानाध्यापक के साथ उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर परिजनों को सूचित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर परवेज अहमद कादरी ने परीक्षण के बाद अनुदेशक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं इकलौते पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करके शव गांव लेकर लौट गए हैं।थाना क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी राजकिशोर सोनी का मंझला पुत्र आनंद कुमार उर्फ विजय सोनी 53 वर्ष मौदहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत किसवाही के जूनियर हाई स्कूल में अनुदेशक पद पर तैनात था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को सुबह समय पर स्कूल पहुंचे थे और करीब 12 बजे शिक्षण कार्य कर रहे थे। तभी बेहोश होकर कक्ष में ही गिर पड़े। इसकी सूचना छात्रों ने प्रधानाध्यापक देवपाल सिंह को दी। वह दौड़कर कक्ष में पहुंचे और घटना से ग्राम प्रधान अशोक सिंह को अवगत कराया। सूचना पाकर प्रधान विद्यालय पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाकर प्रधानाध्यापक के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर परिजनों को अवगत कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई सतीश सोनी कस्बे के श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है जबकि छोटा भाई सुरेंद्र सोनी पडोहरी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है। मृतक अपने पीछे पत्नी आशा सोनी, पुत्र रुद्र सोनी को रोता बिलखता छोड़ गया है। सूचना पाकर अस्पताल आए परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए वापस लेकर गांव चले गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अनुदेशक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।