मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली

हमीरपुर :विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, हमीरपुर द्वारा रविवार को “संडेज ऑन साइकिल” के विशेष संस्करण के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था।रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद ने अटल पथ चौराहा (चौरा देवी) से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साइकिल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग की अपील की।कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी श्री शमीम अहमद, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मनीष शुक्ला, सचिव श्री जय प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री अवधेश गुप्ता, हमीरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री पी.डी. दीक्षित, बुंदेलखंड रक्तदान समिति के अध्यक्ष श्री अशोक निषाद, कनिष्ठ सहायक श्री शुभम वर्मा तथा खेलो इंडिया सेंटर के एथलेटिक्स कोच श्री दुर्गा प्रसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री प्रिंस, श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा, श्री जीतेन्द्र सिंह यादव एवं श्री अभिषेक धुरिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।रैली में कुल 92 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें 54 बालक एवं 38 बालिकाएं शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।रैली का समापन राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को जिला खेल कार्यालय की ओर से जलपान वितरित किया गया। समापन अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी श्री शमीम अहमद ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि खेल एवं फिटनेस को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिला खेल कार्यालय भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले और स्वस्थ समाज के निर्माण का लक्ष्य साकार हो सके।