मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतें दर्ज, 6 का मौके पर निस्तारण

हमीरपुर :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतें दर्ज, 6 का मौके पर निस्तारण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। माह के प्रथम शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाण्डेय ने की। इस दौरान बिजली, जल निगम, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं।कार्यक्रम के दौरान कस्बे के अरतरा तिराहा निवासी काजल सोनकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने तत्काल स्थिति को संभाला। एम्बुलेंस बुलाकर महिला सिपाहियों की निगरानी में उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में लगाए गए टीनशेड का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।