
My job alarm – (Indian Railways new record) हमारे देश का रेल नेटवर्क (Indian railway network) देश की लाइफ लाइन के नाम से भी जाना जाता है। हर रोज न जाने कितने लोग इसमें यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंचते है। ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रेलवे की शुरूआत उस समय से हुई है जब देश में अंग्रेजों का राज था। आज भारतीय रेलवे का इतिहास (History of Indian Railways) स्वर्णिम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें आज इसमें कई उपलब्धियां जुड़ी हैं और जुड़ती जा रही हैं।
अभी हाल ही में एक ताजा उपलब्धि इसमें शामिल हुई है। जी हां, हाल ही में एक और उपलब्धि इस इतिहास में जुड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 4 नवंबर को भारतीय ट्रेनों में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया। इस अचीवमेंट ने देश के रेलवे विभाग (achievements of railways) में एक नया मानक स्थापित किया है। भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच 4521 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं। इन ट्रेनों में 65 लाख लोगों ने सफर किया।
रेल मंत्रालय ने कही ये बात
इस पर जानकारी देते हुए भारत के रेल मंत्रालय (Indian Railway Ministry) ने एक बयान जारी करते हुए बताया है। डाटा को देखते हुए उन्होंने बताया है कि बीते 4 नवंबर 2024 को एक ही दिन में 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने ट्रेनों में सफर किया और यह रेलवे के इतिहास (history of railways) की अभूतपूर्व उपलब्धि है। 4 नवंबर को भारतीय रेलवे ने 120.72 लाख यात्रियों को सफर कराया, जिसमें 19.43 लाख रिजर्व और 101.29 लाख अनरिजर्व पैसेंजर थे। रिकॉर्ड 180 लाख सब-अर्बन एरिया के थे। इसके अलावा सफर करने वालों को मिलाकर आंकड़ा 3 करोड़ से ज्यादा हो गया।