मिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवाद
परवाना (बुलंदशहर)। ‘अपना स्याना, अपना परिवार’ मुहिम के तहत आज विधानसभा स्याना क्षेत्र के गांव परवाना में स्याना विधानसभा क्षेत्र से श्री राजपाल लोधी चित्सोना ने मिशन 2027 को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ चाय पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान गांव परवाना में महेंद्र गौतम (दुकानदार) के प्रतिष्ठान पर आयोजित चाय चर्चा में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। चर्चा के दौरान क्षेत्र के विकास, आपसी संवाद, जनसमस्याओं और आगामी मिशन 2027 को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कैलाश कुमार लोधी उर्फ कलवा हलवाई, यश शर्मा, साहिल प्रधान, अभिषेक गौतम, मोंटी शर्मा, नन्हे सिंह एवं भीम प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चाय पर हुई इस मुलाकात के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
पत्रकार समीर चौधरी परवाना
