ओबरा सोनभद्र ओबरा नगर और आसपास के क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने के लिए ओबरा नगर में दो सब स्टेशन बनाए गए हैं एक सब स्टेशन है सेक्टर 9 दूसरा सब स्टेशन सेक्टर 10 गजराज नगर के नाम से है इस समय शासन द्वारा राजस्व वसूली के लिए हर विभाग के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है राजस्व वसूली के लिए सभी विद्युत कर्मियों को विद्युत बिल बकाए कि लिस्ट दी गई है उसी क्रम में संविदा कर्मी रामचंद्र और सुरेश द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए फोन किया जा रहा था बिल्ली स्कूल के सामने अग्रवाल नगर के उपभोक्ता को बार-बार फोन करने के बाद भी फोन ना उठाए जाने के कारण संविदा कर्मियों द्वारा उनके घर पर जाकर बताया गया कि आप अपना विद्युत बिल जमा कर दें नहीं तो आपकी लाइन काट दी जाएगी इतना सुनते ही उपभोक्ता श्री पंकज राय आग बबूला हो गए और संविदा कर्मियों के साथ गाली गलौज मारपीट धक्का मुक्की करते हुए घर के अंदर खींचकर बंधक बना लिया गया और कहा गया कि अपने तकनीशियन और अवर अभियंता को बुलाओ उन लोगों को 20 डंडे मारूंगा उसके बाद तुम लोगो को जाने दिया जाएगा संविदा कर्मियों के द्वारा अपने उच अधिकारियों को सूचना दी गई अवर अभियंता द्वारा थाना प्रभारी ओबरा को सूचना दिया गया थाना प्रभारी ओबरा द्वारा फोन के माध्यम से उपभोक्ता से बात किया गया तब जाकर उपभोक्ता द्वारा संविदा कर्मियों को छोड़ा गया इन बातों से संविदा कर्मी नाराज हो गए और अपने उपकेंद्र पर जाकर किसी भी विभागीय कार्य को करने से इनकार कर दिए संविदा कर्मियों द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के बाद एकजुट होकर के ओबरा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थाना प्रभारी ओबरा श्री प्रणय प्रशुन श्रीवास्तव जी द्वारा संविदा कर्मियों को यह भरोसा दिलाया गया कि आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी प्रार्थना पत्र देने वालों मे अवर अभियंता श्री कन्हैया तिवारी जी, बिजली कर्मचारी संघ वितरण के जिला उपमंत्री श्री राज नारायण सिंह जी इंदल यादव रामचंद्र सुरेश चंद पंचूराम आशीष कुमार अमित कुमार अभिषेक सिंह धर्मेंद्र कुमार राहुल कुमार कुशवाहा प्रमोद कुमार सूरज मौर्य अमित कुमार tg2 अवधेश कुमार tg2 सहित तमाम संविदा कर्मी और टेक्नीशियन मौजूद रहे
सभी संविदा कर्मी और सरकारी कर्मियों के द्वारा एक स्वर में या मांग किया गया कि अगर दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी विधिक कार्रवाई नहीं की जाती है तो ओबरा सब डिवीजन के सभी संविदा कर्मचारी विभागीय कार्य बंद कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी
खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीट
ओबरा सोनभद्र ओबरा नगर और आसपास के क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने के लिए ओबरा नगर में दो सब स्टेशन बनाए गए हैं एक सब स्टेशन है सेक्टर 9 दूसरा सब स्टेशन सेक्टर 10 गजराज नगर के नाम…
