मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियांमिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियां
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियां

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पांढुर्णा जिला शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता, प्रशासनिक सख्ती, खेल…

जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियां
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़
पांढुर्णा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पांढुर्णा जिला शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता, प्रशासनिक सख्ती, खेल प्रतिभा और जन-जागरूकता का संगम बना रहा।

खनिज विभाग का प्रहार और पुलिस की सख्ती
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध अभियान तेज किया। तहसील पांढुर्णा के ग्राम बड़चिचोली में डंपर क्रमांक MH40BL1161 बिना वैध परिवहन अनुमति के खनिज ले जाते पकड़ा गया, वहीं तहसील सौंसर में बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते जप्त की गई। दोनों वाहनों को खनिज सहित शासकीय अभिरक्षा में लेकर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई में खनि अधिकारी सुश्री यामिनी उईके का दल शामिल रहा।

इधर, शहर के गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ी लापरवाही सामने आई। गिरफ्तार पांच आरोपियों के बाजार में खुलेआम घूमने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने सख्त रुख अपनाते हुए पांढुर्णा थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में आगे जांच जारी है।

कुएं में गिरा तेंदुआ, 12 घंटे से रेस्क्यू जारी
बड़चिचोली वन परिक्षेत्र के ग्राम आजनगांव बोथिया में किसान भाऊराव खवसे के खेत के कुएं में एक तेंदुआ गिर गया। शनिवार सुबह किसान सिंचाई के लिए मोटर शुरू करने पहुंचे तो पाइप टूटा मिला। वन विभाग को सूचना पर टीम ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन रात 9 बजे तक तेंदुए को बाहर नहीं निकाला जा सका था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ने की मांग की जा रही है।

राष्ट्रीय एकता का संदेश – दौड़, शपथ और संकल्प
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम हुए। तीन शेर चौक से SP सुश्री विदिता डागर एवं ASP श्री मनकामना प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर 'एकता दौड़ – रन फॉर यूनिटी' का शुभारंभ किया, जो MPL मैदान में समाप्त हुई। शा. SC सीनियर कन्या छात्रावास की छात्रा कु. वेदिका सरयाम ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं ग्राम मगजगांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा एकता दिवस मनाया गया। परामर्शदाता श्री श्याम दलवी ने सरदार पटेल द्वारा 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में योगदान को याद किया और सभी ने एकता की शपथ ली।

योगासन में पांढुर्णा ने रचा इतिहास
बालाघाट में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय योगासन प्रतियोगिता में पांढुर्णा के खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया। सांदीपनि विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र आकाश देवीलाल मोहबे ने आसन और आर्टिस्टिक पेयर में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि प्रेम दिनेश तायवाड़े ने आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण जीता। दोनों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सोनू संतोष हजारे ने रिद्मिक पेयर में रजत पदक हासिल किया।

नकली शराब और साइबर ठगी पर प्रशासन अलर्ट
जिला आबकारी कार्यालय में सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य ने मदिरा अनुज्ञाधारियों की बैठक लेकर नकली शराब की पहचान के लिए QR कोड स्कैन कर सत्यापन अनिवार्य करने और जागरूकता बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

उधर, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' का समापन हुआ। ASP मनकामना प्रसाद, महिला सेल प्रभारी संध्या सक्सेना और यातायात प्रभारी स्नेहा वाघमारे ने विद्यार्थियों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, साइबर ठगी और नशामुक्ति से बचाव के उपाय बताए।

और कल होगा स्थापना दिवस समारोह
71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को प्रातः 10 बजे शासकीय सांदीपनि स्कूल में जिला स्तरीय समारोह होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया मुख्य अतिथि होंगी। दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम्, मध्यप्रदेश गान, हितलाभ वितरण और लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।