मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।बड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।पाटी में दिवाली पर्व पर मातृशक्ति को दी गईअग्रिम शुभकामनाएं मुरली मंथन और कर्मों के गुहारहस्य पर,चिंतन।मधुबन में इंदु कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी! रैयतों को वर्तमान बाजार दर पर मिले जमीन का मुआवजा: विधायक अरूप चटर्जीसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ासरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाछतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने किए थानों से 42 पुलिसकर्मियों के तबादले,आदेश जारी…कोकराझार में 1 नवंबर को होगा प्रख्यात कवि बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘The Realm of Truth’ सहित हिंदी की दो कृतियां ‘मौन की गूंज’ और ‘जलतप्रतापगढ़ की शान राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की कथित धमकी! तीन अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, भदोही में FIR दर्जबड़वानी आगामी त्यौहारों को लेकर थाना क्षेत्र में शांति समिति और लाइसेंस से पटाखे को व्यवसाईयों की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पटाखा व्यबड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।बड़वानी में हिंगोटपर प्रतिबंध जन जागरूकता अभियान तेज, 31 अक्टूबर को प्रशासन की अपील नहीं चलाएं हिंगोट।पाटी में दिवाली पर्व पर मातृशक्ति को दी गईअग्रिम शुभकामनाएं मुरली मंथन और कर्मों के गुहारहस्य पर,चिंतन।मधुबन में इंदु कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी! रैयतों को वर्तमान बाजार दर पर मिले जमीन का मुआवजा: विधायक अरूप चटर्जीसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ासरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाछतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने किए थानों से 42 पुलिसकर्मियों के तबादले,आदेश जारी…कोकराझार में 1 नवंबर को होगा प्रख्यात कवि बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘The Realm of Truth’ सहित हिंदी की दो कृतियां ‘मौन की गूंज’ और ‘जलतप्रतापगढ़ की शान राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की कथित धमकी! तीन अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, भदोही में FIR दर्जबड़वानी आगामी त्यौहारों को लेकर थाना क्षेत्र में शांति समिति और लाइसेंस से पटाखे को व्यवसाईयों की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पटाखा व्य
Kokrajharअसमताज़ा खबर

कोकराझार में 1 नवंबर को होगा प्रख्यात कवि बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘The Realm of Truth’ सहित हिंदी की दो कृतियां ‘मौन की गूंज’ और ‘जलत

कोकराझार (असम): साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रख्यात हिंदी कवि, साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त व्यवसायी श्री बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण…

कोकराझार में 1 नवंबर को होगा प्रख्यात कवि बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘The Realm of Truth’ सहित हिंदी की दो कृतियां ‘मौन की गूंज’ और ‘जलत
WhatsApp Facebook

कोकराझार (असम): साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रख्यात हिंदी कवि, साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त व्यवसायी श्री बेगराज लालानी की तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह रविवार, 1 नवंबर 2026 को असम के कोकराझार स्थित होटल शोलो अन्ना के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे से आयोजित इस समारोह में उनकी अंग्रेजी काव्य कृति 'The Realm of Truth – Poems of Sublime Truth' तथा हिंदी की दो पुस्तकें 'मौन की गूंज' और 'जलता चूल्हा' का लोकार्पण किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. प्रो. मंगल सिंह हाजोवारी करेंगे। लेखक के साहित्यिक मार्गदर्शक एवं प्रख्यात कवि, नाटककार तथा साहित्यिक व्यक्तित्व श्री रविंद्र भारती विशिष्ट साहित्यिक अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि असम विधानसभा की माननीय सदस्य श्रीमती सेवली मोहिलारी होंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में बीटीआर, कोकराझार के जिला आयुक्त श्री पंकज चक्रवर्ती (ACS) तथा बोडोलैंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. एल. आहूजा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

श्री बेगराज लालानी की ये तीनों कृतियां साहित्यिक अभिव्यक्ति के विविध आयामों को प्रस्तुत करती हैं। जहां 'The Realm of Truth' में जीवन के शाश्वत सत्य और दार्शनिक चिंतन की काव्यात्मक अभिव्यक्ति है, वहीं 'मौन की गूंज' और 'जलता चूल्हा' हिंदी साहित्य के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं एवं जीवन के विविध अनुभवों को सामने लाती हैं।

यह आयोजन केवल पुस्तकों के लोकार्पण तक सीमित नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक विचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। साहित्यकारों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं साहित्यप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति इस समारोह को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

इस अवसर पर लेखक श्री बेगराज लालानी ने साहित्यप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं पाठकों से समारोह में उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद से इस साहित्यिक आयोजन को यादगार बनाने की सादर अपील की है।

कार्यक्रम का विवरण

– दिन: रविवार, 1 नवंबर 2026
– समय: प्रातः 10:30 बजे से
– स्थान: कॉन्फ्रेंस हॉल, होटल शोलो अन्ना
– पता: जेडी रोड, कोकराझार, बीटीआर, असम

लेखक: श्री बेगराज लालानी