मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकसमाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी औरैया को दिया पांच सूत्री ज्ञापनबरेली आंवला में धान खरीद और खाद-बीज की कमी पर भाकियू टिकैत की चेतावनी, समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों का घेराव और धरने की बात कहीबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकसमाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी औरैया को दिया पांच सूत्री ज्ञापनबरेली आंवला में धान खरीद और खाद-बीज की कमी पर भाकियू टिकैत की चेतावनी, समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों का घेराव और धरने की बात कही
Singrauliक्राइममध्य प्रदेश

सिंगरौली: नशे की अवैध खेती पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार मक्का एवं अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार।

सिंगरौली: नशे की अवैध खेती पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार मक्का एवं अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज…

सिंगरौली: नशे की अवैध खेती पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार मक्का एवं अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार।
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: नशे की अवैध खेती पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार मक्का एवं अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में जियावन पुलिस की कार्रवाई, ग्राम संडा में खेत के भीतर छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश, लगभग 04 से 09 फीट से अधिक ऊंचाई के गांजे के 16 पौधे जड़ सहित किए जब्त

अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध सिंगरौली पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास

जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जियावन पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ग्राम संडा में मक्का एवं अरहर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए *गांजे के 16 हरे पौधे जब्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार* किया है।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक श्री राजेशचंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में जियावन पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मक्का एवं अरहर की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए थे गांजे के पौधे

दिनांक 22.10.2026 को थाना जियावन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी कुंदवार अंतर्गत ग्राम संडा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घर के समीप स्थित खेत में मक्का एवं अरहर की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर खेत में मक्का एवं अरहर की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे लगे पाए गए। पुलिस टीम ने मौके पर उपस्थित तीनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की।

विधिवत कार्रवाई के दौरान खेत से कुल 16 नग हरे गांजे के पौधे जड़ सहित उखाड़कर जब्त किए गए। जब्त पौधों की ऊंचाई लगभग 04 फीट से लेकर 09 फीट से अधिक पाई गई। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

03 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

प्रकरण में संलिप्त पाए गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जियावन में अपराध क्रमांक 0702/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*

01. लोलर बसोर, पिता निचका बसोर, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम संडा, चौकी कुंदवार, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

02. दिलीप बसोर, पिता लोलर बसोर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम संडा, चौकी कुंदवार, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

03. अनिल बसोर, पिता लोलर बसोर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम संडा, चौकी कुंदवार, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

*जब्त मादक पदार्थ का विवरण*

◆ अवैध रूप से उगाए गए गांजे के हरे पौधे — 16 नग।

◆ पौधों की ऊंचाई — लगभग 04 फीट से 09 फीट से अधिक।

◆ सभी पौधे जड़ सहित जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक श्री राजेशचंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामसुंदर, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक प्रभात दुबे तथा चौकी कुंदवार के प्रधान आरक्षक बशलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक दिलीप तिवारी एवं आरक्षक लालू रावत की सराहनीय भूमिका रही।

*सिंगरौली पुलिस की अपील*

सिंगरौली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री एवं तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा चौकी को सूचित करें।