मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मौदहा को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर रास्ते में रोककर अश्लील गाने गाने, हाथ पकड़कर अभद्रता करने…

हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मौदहा को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर रास्ते में रोककर अश्लील गाने गाने, हाथ पकड़कर अभद्रता करने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायती पत्र के अनुसार महिला का कहना है कि वह मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि 29 सितंबर 2026 को शाम करीब पांच बजे मजदूरी कर घर लौटते समय कांशीराम कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र मनोज शर्मा ने रास्ते में उसका हाथ पकड़ लिया और कथित तौर पर अभद्रता करते हुए अश्लील गाने गाए।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके पति को बताने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि घर पहुंचने के बाद रोहित अपने साथ आरिफ पुत्र मजीद छुट्टा व दो अन्य अज्ञात लोगों को लेकर उसके घर आया और उसके तथा उसके पति के साथ मारपीट की।

भीड़ एकत्र होने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने तथा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने शिकायती पत्र में रोहित पर आए दिन जुआ, गांजा व शराब आदि से संबंधित गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।