Deepak Sharma correspondence
आलीराजपुर :- कलेक्टर नीतू माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आलीराजपुर उद्वहन परियोजना के माध्यम से आज शाम तक संबंधित गांवों में पानी पहुंचना प्रारंभ हो जाएगा। इससे जिले के कृषकों को सिंचाई के लिए आवश्यक मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। कम बारिश के कारण फसलों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में भी परियोजना से मिलने वाले पानी से सहायता मिलेगी। एनवीडीए विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आलीराजपुर उद्वहन परियोजना के माध्यम से संबंधित ग्रामों तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परियोजना से जुड़े ग्रामों में पानी पहुंचाने के लिए पंपों को सक्रिय किया गया है। आगामी एक से दो दिवस में परियोजना से जुड़े ग्रामों तक पानी पहुंचने की प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है।
