मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा में जनसुनवाई: अपर कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएंगोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश* *-मंत्री डॉ. विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की*छठ महापर्व 2026 को लेकर तैयारीया हुई तेज श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहा हैसंकल्प समूह की सराहनीय पहल, शासकीय विद्यालय रेहगांव में वाटर कूलर का लोकार्पणगरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलियाहमीरपुर :रीवन रोड पर युवक से मारपीट कर नकदी, चांदी की जंजीर और मोबाइल छीना, चार लोगों पर आरोप, इको कार सवार युवकों पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कहमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली देहमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्मफ़टाके चलाने से बालक हुआ गंभीर रूप से घायलपांढुर्णा में जनसुनवाई: अपर कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएंगोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश* *-मंत्री डॉ. विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की*छठ महापर्व 2026 को लेकर तैयारीया हुई तेज श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहा हैसंकल्प समूह की सराहनीय पहल, शासकीय विद्यालय रेहगांव में वाटर कूलर का लोकार्पणगरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलियाहमीरपुर :रीवन रोड पर युवक से मारपीट कर नकदी, चांदी की जंजीर और मोबाइल छीना, चार लोगों पर आरोप, इको कार सवार युवकों पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कहमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली देहमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्मफ़टाके चलाने से बालक हुआ गंभीर रूप से घायल
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

कोटपूतली-बहरोड़ में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

कोटपूतली-बहरोड़ में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक अर्चित चतुर्वेदी एवं जिला कलक्टर…

कोटपूतली-बहरोड़ में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही
WhatsApp Facebook

कोटपूतली-बहरोड़ में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक अर्चित चतुर्वेदी एवं जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में विभाग की टीम ने जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों और उनके आसपास संचालित कैंटीन, कैफेटेरिया, होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

24 सितंबर को की गई इस कार्रवाई में कोटपूतली के एकलव्य डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की मेस, बीडीएम अस्पताल की बीडीएम कैंटीन, आशीर्वाद अस्पताल के पास क्ल्यूज कैफे रेस्टोरेंट, कृष्णा अस्पताल के पास स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट, छीपा ढाबा एंड स्वीट्स और बस स्टैंड के पास लीलाराम पवित्र भोजनालय में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली और खाद्य पदार्थ खुले में बिना ढके पाए गए, जिस पर सभी को इम्प्रूवमेंट नोटिस थमाए गए। इस दौरान टीम ने सब्जी, दही, ग्रेवी, खाद्य तेल और बेसन लड्डू के नमूने लिए।

इसी क्रम में बहरोड़ के सरकारी अस्पताल के पास कृष्णा चाट भंडार और श्री श्याम चाट भंडार से समोसे और छोले के सैंपल लिए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम भीटेडा में संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायत पर हुई, जहां रामावतार मावा एवं मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर मिल्क केक का नमूना लिया गया और मौके पर रखी 30 किलोग्राम दूषित चासनी को जनहित में नष्ट करवाया गया।

सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा, राज सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौधरी एवं विजेन्द्र कुमार की टीम मौजूद रही।