मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागथाना खामपार पुलिस को मिली बड़ी सफलता।अवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नतैतूलमारी में CISF की बड़ी कार्रवाई, 11.620 टन अवैध कोयला बरामद*आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागथाना खामपार पुलिस को मिली बड़ी सफलता।अवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नतैतूलमारी में CISF की बड़ी कार्रवाई, 11.620 टन अवैध कोयला बरामद*आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया से
Dhanbadक्राइमझारखंड

तैतूलमारी में CISF की बड़ी कार्रवाई, 11.620 टन अवैध कोयला बरामद*

कतरास (धनबाद): तैतूलमारी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कतरास एरिया-04 में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.620 टन…

तैतूलमारी में CISF की बड़ी कार्रवाई, 11.620 टन अवैध कोयला बरामद*
WhatsApp Facebook

कतरास (धनबाद): तैतूलमारी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कतरास एरिया-04 में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.620 टन अवैध रूप से जमा किया गया कोयला बरामद किया है। कार्रवाई भूमि माइंस के ऊपर स्थित खास सिजुआ बस्ती में की गई।

जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे CISF को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि खास सिजुआ बस्ती में अवैध कोयला जमा कर रखा गया है। सूचना के बाद कंपनी कमांडर एवं एरिया कमांडर के निर्देश पर आवश्यक लॉजिस्टिक सपोर्ट की मांग की गई।

करीब 15:30 बजे लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध होने के बाद CISF टीम ने संबंधित स्थल पर रेड की कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान मौके से कुल 11.620 टन अवैध रूप से रखा कोयला बरामद किया गया।

बरामद कोयले को नियमानुसार BCCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, CISF की ओर से मामले में MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के संबंध में 1023 (समय 12:45 बजे) तथा 1035 (समय 16:52 बजे) दर्ज किए गए। CISF की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कोयला जमा करने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

अवैध कोयला भंडारण और कारोबार पर लगाम लगाने के लिए CISF की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है।