मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कुलदेवी माता मंदिर कोसली का नाम दोबारा ‘भिमेश्वरी’ बोर्ड लगाने से विवाद, सरपंच पर मनमानी के आरोप; कोसलिया गौत्र के श्रद्धालुओं में रोषकुलदेवी माता मंदिर कोसली का नाम दोबारा ‘भिमेश्वरी’ बोर्ड लगाने से विवाद, सरपंच पर मनमानी के आरोप; कोसलिया गौत्र के श्रद्धालुओं में रोषहमीरपुर :बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत, कमलेश का पुरवा में वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांचबोहरा वाड़ी, में दर्दनाक हादसा।राजेश भाई पटेल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बाइक रैली से दिखाई ताकतवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारकुलदेवी माता मंदिर कोसली का नाम दोबारा ‘भिमेश्वरी’ बोर्ड लगाने से विवाद, सरपंच पर मनमानी के आरोप; कोसलिया गौत्र के श्रद्धालुओं में रोषकुलदेवी माता मंदिर कोसली का नाम दोबारा ‘भिमेश्वरी’ बोर्ड लगाने से विवाद, सरपंच पर मनमानी के आरोप; कोसलिया गौत्र के श्रद्धालुओं में रोषहमीरपुर :बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत, कमलेश का पुरवा में वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांचबोहरा वाड़ी, में दर्दनाक हादसा।राजेश भाई पटेल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बाइक रैली से दिखाई ताकतवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरार
रेवारी

कोसली गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

कोसली गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज, रिपोर्टर: होशियार सिंह, कोसली (रेवाड़ी) कोसली गांव के रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वच्छता, पेयजल तथा मठ से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दो-तीन वर्षों से वे समाधान शिविरों के माध्यम से संबंधित समस्याओं को लेकर एसडीएम कोसली के समक्ष कई बार लिखित शिकायतें एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इन शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच रामकिशन, बाबा शिवपुरी तथा मठ कमेटी से जुड़े संजय कुमार के संबंध में भी शिकायतें दी गई हैं, लेकिन इन मामलों में अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई अथवा प्रशासन की ओर से सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों ने बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की समाधि तथा मठ परिसर में स्थापित प्राचीन मूर्तियों को हटाए जाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मठ की प्राचीन धरोहर एवं संपत्ति से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लंबित शिकायतों पर प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि गांव में व्याप्त असमंजस दूर हो और वास्तविक तथ्यों का सामने आना सुनिश्चित हो सके।