A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर पटवार संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

उपखंड कार्यालय पहुंचकर संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों की समस्याओं पर दिया जोर

बानसूर क्षेत्र के पटवारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के जल्द निराकरण की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। राजस्थान पटवार संघ बानसूर के बैनर तले संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में पटवार संघ ने कहा कि राजस्व कार्य से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं के कारण पटवारियों को फील्ड और कार्यालय दोनों जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने मांग की कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और कर्मचारियों की सेवा संबंधी मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर पटवार संघ के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की रीढ़ हैं। ग्रामीणों के काम समय पर हो सकें इसके लिए पटवारियों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Related Articles

 

ज्ञापन देने वालों में पटवार संघ अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, पंकज सुठवाल, जयसिंह मीणा और कुलदीप जाट मौजूद रहे। संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Show More
Back to top button