मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आदिवासी अंचल में विकास की नई रफ्तार, जल्द दौड़ेगी रेल

आदिवासी अंचल में विकास की नई रफ्तार, जल्द दौड़ेगी रेल
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। लोकसभा क्षेत्र धार की गंधवानी विधानसभा अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर–छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित टांडा रोड रेलवे स्टेशन का मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, रेल लाइन, प्लेटफॉर्म एवं अन्य निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द रेल सेवा का लाभ मिल सके।


इंदौर–छोटा उदयपुर रेल परियोजना आदिवासी अंचल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आज़ादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र तक रेल नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। यह परियोजना आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि, पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

यह रेल परियोजना आदिवासी अंचल के लाखों लोगों के सपनों को साकार करने वाली एक ऐतिहासिक सौगात है, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी और विकास की नई पटरी पर पूरे अंचल को आगे बढ़ाएगी।