A2Z सभी खबर सभी जिले की

उरई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनसभा स्थल पर नेताओं ने किया भव्य स्वागत

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12:40 बजे उरई पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला इंदिरा स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पहुंचा।

जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद हैं।

दोपहर 1:56 बजे तक मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद हैं और जनसभा कार्यक्रम जारी है। इस दौरान जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है तथा मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने विचार रख रहे हैं।

Related Articles

हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूरे कार्यक्रम कार्यरत रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button