A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा किसान मोर्चा धार (ग्रामीण) की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा

मोहनलाल आर्य ने 32 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी तथा 21 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की, संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय श्री हेमन्त जी खण्डेलवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जयपालसिंह जी चावड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी माननीय श्री रणवीरसिंह जी रावत तथा भाजपा जिला प्रभारी माननीय श्री राधेश्याम जी यादव के निर्देशानुसार एवं भाजपा धार (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा धार (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री मोहनलाल आर्य ने जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों पर कुल 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21 मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का लक्ष्य रखा है।

जिला कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां
जिला उपाध्यक्ष के रूप में देवकरण जाट, कैलाश सिसोदिया, रमेश पाणे, मोहन मेवाड़ा एवं मनीष छबाया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला महामंत्री के रूप में ओमप्रकाश पाटीदार एवं ओमप्रकाश कमदार नियुक्त किए गए हैं।

जिला मंत्री के रूप में महेश जायसवाल, लक्ष्मण भारल, सुनील चौहान, दिनेश कुमावत एवं जगदीश भारल को दायित्व मिला है।

कोषाध्यक्ष सुनील भारल, सह कोषाध्यक्ष देवेन्द्र निनामा, कार्यालय मंत्री भगवान कसूद, सह कार्यालय मंत्री संजय कश्यप, नीति एवं शोध प्रभारी लोकेश चौहान, सह प्रभारी प्रकाश मुकाती, मीडिया प्रभारी नितिन मंडलोई, मीडिया सह प्रभारी भानुप्रकाश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील राठौड़, सोशल मीडिया सह प्रभारी प्रकाश भारल, प्रशिक्षण प्रभारी संजय काग, प्रशिक्षण सह प्रभारी तिरथ डावर, लाभार्थी प्रमुख राधेश्याम हम्मड़, लाभार्थी सह प्रमुख गोपाल पाटीदार, सामाजिक संपर्क प्रमुख भोजराज सिंह तंवर, सामाजिक संपर्क सह प्रमुख सरदार अजनारे, मन की बात प्रभारी नरेन्द्र चौहान, सह प्रभारी इंगोर मेहता, प्राकृतिक खेती प्रभारी देवदास पाटीदार तथा सह प्रभारी कमल मुकाती को नियुक्त किया गया है।



*21 मंडल अध्यक्षों की घोषणा*
कुक्षी, मनावर, गंधवानी एवं धरमपुरी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 21 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इनमें प्रमुख रूप से भगीरथ काग, चेना गेहलोद, महेश पाटीदार, संजय पाटीदार, अमरसिंह बघेल, लक्ष्मण सिवी, अजय पाटीदार, आनंदीलाल हम्मड़, महेन्द्र सिंह चौहान, लालसिंह झामणिया, परसराम डनगर, विनोद बर्फे, सूरसिंह डावर, किशन गेहड़ा, मोहन डावर, रिछु महाराज, रामसिंह तंवर, रतीलाल पाटीदार, महेश ठाकुर, जितेन्द्र पटेल एवं रवि गुर्जर को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

*जिलाध्यक्ष मोहनलाल आर्य ने सभी नवनियुक्त* पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button