मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
WhatsApp Facebook

डिंडौरी  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर सभागार में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने, प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करते रहें।

        बैठक में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान जिले में जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा।

       बैठक के दौरान आगामी ’’31 जुलाई 2026’’ को आयोजित होने वाली प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन की वीडियो कॉन्फ्रेंस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबंधित समस्त जानकारी अद्यतन रखें तथा विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर की समीक्षा बैठक के लिए सभी विभाग पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहें और आवश्यक जानकारी एवं प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं। बैठक में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन, लोक निर्माण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।