A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांप काटने पर झाड़-फूंक नहीं, सीधे अस्पताल जाएं! धनबाद में 6,130 एंटी-स्नेक वेनम वायल के साथ स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट………..

धनबाद: मानसून के दौरान बढ़ रहे सर्पदंश (Snake Bite) के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) की 6,130 वायल उपलब्ध हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।…….सबसे अधिक 2,750 वायल Shahid Nirmal Mahto Medical College and Hospital में उपलब्ध हैं। इसके अलावा सदर अस्पताल, गोविंदपुर, बाघमारा, बलियापुर, झरिया, निरसा, तोपचांची, टुंडी और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में भी पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है।…….उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय बिल्कुल बर्बाद न करें। मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।…….उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम को देखते हुए जिले के सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों का तत्काल उपचार किया जा सके।………….क्या करें, क्या न करें?…✅ मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं।✅ काटे गए अंग को यथासंभव स्थिर रखें।❌ झाड़-फूंक या घरेलू इलाज में समय न गंवाएं।❌ घाव को काटने या कसकर बांधने की कोशिश न करें।………..

Show More
Back to top button