A2Z सभी खबर सभी जिले की

केराकत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित चल रहे दो भाई घर से गिरफ्तार, भेजे गए जेल!

केराकत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित चल रहे दो भाई घर से गिरफ्तार, भेजे गए जेल!

केराकत, जौनपुर (03 जुलाई 2026): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों व वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के दिशा-निर्देशन में केराकत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उ0नि0 सच्चिदानन्द, हे0का0 संजय यादव और रि0का0 शिवेश सिंह की पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 267/2026 की गंभीर धाराओं—191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352, 109(1), और 3(5) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों, कृपाशंकर यादव उर्फ टूवर और अंगद यादव उर्फ गुड्डू (दोनों पुत्र भुल्लन यादव), को उनके निवास ग्राम दिल्ला का पुरा से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दोनों सगे भाइयों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष चालान कर जेल भेज दिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button