मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भारी भीड़

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भारी भीड़
WhatsApp Facebook

शहीद अवधेश अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा’ के नारों से गूंज उठा पूरा इलाका 

जहानाबाद। जिले के नौरु पंचायत अंतर्गत पुनीत बिगहा गांव निवासी एवं भारतीय सेना के जवान नायक अवधेश प्रसाद का लेह में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, ग्रामीण और शुभचिंतकों ने तिरंगा लेकर अपने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ‘शहीद अवधेश अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार नायक अवधेश प्रसाद भारतीय सेना की आर्टिलरी यूनिट में लेह में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर सेना के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे। नायक अवधेश प्रसाद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पुनीत बिगहा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।