A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत के पश्चात सड़क जाम 

पिता बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे थे पटना

जहानाबाद। मखदुमपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में राम विनोद पासवान और उनके कैंसर पीड़ित पुत्र मोनू कुमार की मौत हो गई। पिता बेटे को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

घटना के पश्चात परिजनों ने पटना -गया एनएच को जाम कर दिया जिसमें एन एच पर लगभग 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राम बिनोद पासवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों नें पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन स्वजन जख्मी बच्चे को पटना न ले जाकर जहानाबाद के ही एक क्लीनिक में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे एनएच पर लगभग चार घन्टे तक यातायात प्रभावित रहा। 

मृतकों में अकौना गांव निवासी राम बिनोद पासवान एवं उनके 10 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार शामिल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के समीप एनएच को जाम कर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत कराया गया। राम बिनोद पासवान छोटे पुत्र मोनू को डॉक्टर से दिखाने पटना जा रहे थे। अपने गांव अकौना से साइकिल पर सवार होकर पिता व पुत्र मखदुमपुर स्टेशन के लिए निकले, तभी तेज रफ्तार में एक स्कार्पियो ने साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला।  सूचना मिलने पर मखदुमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। सीओ रंजीत उपाध्याय भी पहुंचे, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।  करीब तीन घंटे बाद बीडीओ मृत्युंजय कुमार, एसडीएम राजीव रंजन सिंह आए और आक्रोशित लोगों को समझाकर मुआवजा की राशि दी, तब सड़क जाम समाप्त हुआ। जाम हटने के बाद लोगों ने राहत के सांस ली।

Related Articles

Show More
Back to top button