A2Z सभी खबर सभी जिले की

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पर हमला

पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन

जहानाबाद। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को देशव्यापी आंदोलन के तहत जहानाबाद में प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सरवर सलीम और प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से जुलूस निकालकर कारगिल चौक तक प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने नीट, सीबीएसई और टीईटी जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का भी जिक्र किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, दूध और सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. वहीं हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। सरकारी उपक्रमों के निजीकरण से रोजगार के अवसर और कम हो गए हैं। 11 जुलाई को पटना में छात्र संवाद का ऐलान

Related Articles

नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button