मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रजौली पुलिस ने धमनी और फुलवरिया में पुलिस की छापेमारी, तीन वांछित वारंटी गिरफ्तारनिशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजनपरियोजना जोगता में, रोजगार में प्राथमिकता किसे? भूमि पूजन में ग्रामीणों की कम मौजूदगी ने खड़े किए सवाल”हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीरकालपी विधानसभा 220 से समाजवादी पार्टी ने श्रीराम पाल पर जताया भरोसा,बनाया विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी पर लगाई पक्की मुहर प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने से सियासी हलचल तेजप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरहमीरपुर :विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणरात के अंधेरे में ठेके के पास कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, सीसीटीवी ने खोल दी छोटा डॉन की पोलरजौली पुलिस ने धमनी और फुलवरिया में पुलिस की छापेमारी, तीन वांछित वारंटी गिरफ्तारनिशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजनपरियोजना जोगता में, रोजगार में प्राथमिकता किसे? भूमि पूजन में ग्रामीणों की कम मौजूदगी ने खड़े किए सवाल”हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीरकालपी विधानसभा 220 से समाजवादी पार्टी ने श्रीराम पाल पर जताया भरोसा,बनाया विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी पर लगाई पक्की मुहर प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने से सियासी हलचल तेजप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरहमीरपुर :विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणरात के अंधेरे में ठेके के पास कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, सीसीटीवी ने खोल दी छोटा डॉन की पोल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत, अचानक चली पिस्टल से गोली

एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत, अचानक चली पिस्टल से गोली
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुकियावां-झूनकी पथ पर चीरी गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव निवासी दिनेश प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। वह एसटीएफ में कार्यरत थे और घोसी थाना क्षेत्र से जुड़े हुलासगंज इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी समाप्त कर लौटने के दौरान अचानक उनकी पिस्टल से गोली चल गई। गोली उनके बाएं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घोसी पीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घोसी डीएसपी कृति कमल एवं थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मामला महज हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जवान की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।