मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिया गया जोर,अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिया गया जोर,अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिया गया जोर,अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पांढुर्णा/18 जून 2026/
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने सभी विभागों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।