A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :गंदगी से पटी गलियां स्वच्छ भारत अभियान का उडा रही मजाक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । ग्राम पंचायत पंधरी में स्वच्छ भारत अभियान मजाक बनकर रह गया है। बांदा मार्ग के किनारे बस्ती के मध्य बनाया गया कूडादान स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। पंधरी में बांदा मार्ग के किनारे मदारी दास बाबा पेट्रोल पंप के ठीक बगल में बस्ती के मध्य स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा घर बना हुआ है। कूड़ा घर में वर्षों से कूड़ा नहीं हटाने के कारण पूरे रास्ता कूड़े में तब्दील हो गया है। बदबू के आसपास के वाशिंदे परेशान है। संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि रजत अनुरागी ने बताया कि जल्द ही इसकी सफाई कराई जाएगी। एडीओ पंचायत मनीष कौशिक ने कहा कि वह मौके पर जाकर निरीक्षण करके कार्यवाही करेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button