मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बारिश से पहले पुलिया नहीं बनने से यातायात प्रभावित होने की संभावना

हमीरपुर :बारिश से पहले पुलिया नहीं बनने से यातायात प्रभावित होने की संभावना
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले इंगोहटा छानी मार्ग में विदोखर के पास बन रही पुलिया का निर्माण चार माह बीत जाने के बाद पूरा नहीं हुआ। इससे आने वाली बरसात में इस मार्ग में आवागमन ठप होने का खतरा बढ़ने लगा है। अगर समय से मानसून ने दस्तक दे दी तो करीब 50000 की आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो सकता है। 18 किमी लंबा इंगोहटा छानी मार्ग ब्लॉक का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से दो दर्जन से ज्यादा पंचायतों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह मार्ग स्टेट हाईवे हमीरपुर राठ से सीधे नेशनल हाईवे 34 को जोड़ता है। इस मार्ग से लोग नेशनल हाईवे में पहुंचकर कानपुर, बांदा, फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट, छतरपुर, सागर आदि प्रमुख जगहों को आते जाते हैं। साथ ही यह मार्ग रेलवे लाइन से भी लोगों को जोड़ता है। ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग इंगोहटा रेलवे स्टेशन से कानपुर, बांदा, झांसी, प्रयागराज,चित्रकूट आदि जगह को आते जाते हैं।मार्ग के किमी संख्या 2-3 के मध्य चार माह से बन रही पुलिया अभी तक अधूरी है। बंडा के पूर्व प्रधान जन सत्ता दल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह,विदोखर पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, मवईजार के प्रधान कामता प्रसाद,कल्ला के प्रधान शिवशरण प्रजापति, धनपुरा के प्रधान चंद्रपाल प्रजापति, खड़ेहीजार के प्रधान राज कुशवाहा, विदोखर मेदिनी के प्रधान लालाराम यादव, छानी बुजुर्ग के भारत सिंह यादव, छानी खुर्द के अरुण कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरगोविंद प्रजापति ने कहा कि अगर समय से मानसून की दस्तक हो जाती है और पुलिया का निर्माण पूरा नहीं होता है, तो इस सड़क पर यातायात ठप होना तय हैं। अगर ऐसा होता है तो क्षेत्र की करीब 50000 की आबादी की आवागमन पर सीधा असर पड़ेगा और लोगों को कई किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि वह निर्माण कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बरसात शुरू होने से पूर्व भी निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। गुरुवार को उन्होंने खुद जाकर कार्य की प्रगति देखी थी। सोमवार को फिर से निरीक्षण करेंगे।