मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पट्टे की जमीन के पुराने विवाद में चली गोली, युवक गंभीर

हमीरपुर :पट्टे की जमीन के पुराने विवाद में चली गोली, युवक गंभीर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सरीला/हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में शुक्रवार को पट्टे की जमीन को लेकर चल रहे पुराने पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चचेरे भाई ने 315 बोर के तमंचे से फायर कर युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार करियारी गांव निवासी अर्जुन पुत्र मुरलीधर (36 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी। घटना की सूचना पीआरवी-112 के माध्यम से थाना जरिया पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पट्टे की जमीन को लेकर करीब 30 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल सका। शुक्रवार को इसी विवाद के चलते कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हो गई।पुलिस के अनुसार घायल के घाव पर जले का निशान पाया गया है, जिससे प्रथम दृष्टया नजदीक से गोली चलाए जाने की संभावना प्रतीत होती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।