मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का किया अभिनंदन, बृजमोहन शर्मा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का किया अभिनंदन, बृजमोहन शर्मा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
WhatsApp Facebook

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में राजस्थान सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बृजमोहन शर्मा ने आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शर्मा ने अजेय कुमार को प्रदेश महामंत्री संगठन के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बृजमोहन शर्मा ने विश्वास जताया कि अजेय कुमार के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित दृष्टिकोण से राजस्थान में भाजपा का संगठन और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनेगा। भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता आधारित राजनीति, जनसेवा और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। शर्मा ने कहा कि अजेय कुमार लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते हुए अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी। भाजपा सदैव राष्ट्रहित, सुशासन एवं अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करती रही है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर बृजमोहन शर्मा ने अजेय कुमार को दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके सफल, यशस्वी, प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने आशा जताई कि अजेय कुमार के मार्गदर्शन में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। भेंट सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। दोनों नेताओं ने संगठन की निरंतर मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।