मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने को प्रशासन अलर्ट, प्रभावित गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति

हमीरपुर :भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने को प्रशासन अलर्ट, प्रभावित गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ती पेयजल जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की लगातार निगरानी की जा रही है तथा जरूरत वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या-228) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक पेयजल समस्या होने पर कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 05282-298176 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा dprohm-up@nic.in पर ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।वर्तमान में विकास खंड मौदहा की ग्राम पंचायत गुढ़ा, गुस्यारी, खांडेह, रीवन और कमहारिया, विकास खंड सुमेरपुर की बिरखेड़ा, मवईजार, छानी खुर्द, पंधारी, धनपुरा एवं टेढ़ा, विकास खंड कुरारा की लहारा तथा विकास खंड राठ की ओडेरा ग्राम पंचायत सहित अन्य आवश्यक क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी गांव, मजरे या मोहल्ले में पेयजल संकट उत्पन्न न होने पाए। जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है और शिकायत मिलने पर अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि जनसामान्य को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विभागों को गर्मी के इस संवेदनशील दौर में पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।