A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :करोड़ों खर्च के बावजूद गलियां बदहाल, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर मौदहा । नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावों के बीच कस्बे के मोहल्ला फतेहपुर वार्ड-3 की स्थिति विकास की हकीकत बयां कर रही है। जर्जर सड़क, बजबजाती नाली और स्थायी जलभराव स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बने हुए हैं।मुन्नी देवी , नवाब , शबीना, कल्लू, रईसा सहित तमाम स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की अभाव में गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। युवाओं को पानी के बीच से होकर रास्ता पार करना पड़ता है, जबकि बच्चे और बुजुर्ग अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।वार्ड की सभासद प्रतिनिधि इमरान ने बताया कि जर्जर नाली, खराब सड़क और जलभराव की समस्या से नगर पालिका अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र समाधान की मांग की है।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रज़ा मोहम्मद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वर्तमान में वह कस्बे से बाहर हैं, लेकिन लौटते ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

Show More
Back to top button