A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :नाले में फंसे बछड़े को बचाकर यातायात पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली राठ कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास नाले में फंसे एक गाय के बछड़े को यातायात पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता की मिसाल पेश की। नाले में गिरा बछड़ा काफी देर तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा। उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।यातायात पुलिसकर्मी नवनीत मिश्रा एवं उनकी टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए रेस्क्यू से बछड़े की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि पुलिस टीम मौके पर समय से नहीं पहुंचती तो बछड़े की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। रेस्क्यू के बाद बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।यातायात पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की खूब प्रशंसा हो रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button