मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत, कांग्रेस नेता राहुल आर्य ने उठाई लापरवाही पर आवाज

करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत, कांग्रेस नेता राहुल आर्य ने उठाई लापरवाही पर आवाज
WhatsApp Facebook

बानसूर। कस्बे में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। वार्ड क्षेत्र में लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे राष्ट्रीय पक्षी मोर के दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि ट्रांसफॉर्मर की हाई वोल्टेज लाइन या खुले तारों की चपेट में आने से दोनों मोरों की मौत हुई है। घटना की सूचना कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल आर्य ने तत्काल वन विभाग को दी।

राहुल आर्य ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफॉर्मर के पास सड़क किनारे दो मोर मृत अवस्था में पड़े हैं। उन्होंने तुरंत वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर नगरपालिका कर्मचारी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। खुले तार और नीचे उगी झाड़ियों के कारण आए दिन पक्षी व आवारा पशु करंट की चपेट में आ रहे हैं। राहुल आर्य ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तुरंत ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने और खुले तारों को कवर करने की मांग की है।