मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
परियोजना जोगता में, रोजगार में प्राथमिकता किसे? भूमि पूजन में ग्रामीणों की कम मौजूदगी ने खड़े किए सवाल”हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीरकालपी विधानसभा 220 से समाजवादी पार्टी ने श्रीराम पाल पर जताया भरोसा,बनाया विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी पर लगाई पक्की मुहर प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने से सियासी हलचल तेजप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरहमीरपुर :विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणरात के अंधेरे में ठेके के पास कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, सीसीटीवी ने खोल दी छोटा डॉन की पोलजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतविद्योदय महाविद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितपरियोजना जोगता में, रोजगार में प्राथमिकता किसे? भूमि पूजन में ग्रामीणों की कम मौजूदगी ने खड़े किए सवाल”हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीरकालपी विधानसभा 220 से समाजवादी पार्टी ने श्रीराम पाल पर जताया भरोसा,बनाया विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी पर लगाई पक्की मुहर प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने से सियासी हलचल तेजप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरहमीरपुर :विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणरात के अंधेरे में ठेके के पास कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, सीसीटीवी ने खोल दी छोटा डॉन की पोलजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतविद्योदय महाविद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bastiउत्तर प्रदेशमनोरंजन

SURYA सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

*#SURYA सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान.............* *डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अभिभावकों से लिया फीडबैक, गुणवत्तापूर्ण…

WhatsApp Facebook

*#SURYA सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान………….*

*डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अभिभावकों से लिया फीडबैक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर:जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने पहुंचकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और परीक्षा परिणाम की जानकारी ली। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर अभिभावकों में संतुष्टि और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया
सम्मेलन के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर बच्चों की पढ़ाई, प्रतिभा और शैक्षणिक सुधार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव के साथ विभिन्न कक्षाओं के लिए लगाए गए पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जानकारी लेने के साथ अभिभावकों से बातचीत कर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक भी जाना।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी शैक्षणिक सफलता में शिक्षक एवं अभिभावक दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन करने और उनके बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसमें किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में विद्यालय के साथ सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक, मानसिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना भी है।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पाण्डेय, आरती चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
संतोष कुमार रिपोर्टर अखंड भारत न्यूज बस्ती