मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने छात्राओं को दिखाया कैरियर निर्माण का मार्ग, अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए तरीके

हमीरपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजि…

हमीरपुर :मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने छात्राओं को दिखाया कैरियर निर्माण का मार्ग, अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए तरीके
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.

एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कैरियर निर्माण और महिला सशक्तिकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं रखीं, जिनका जिलाधिकारी ने जवाब देते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के समन्वय से किया गया।

इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग से जुड़ी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद
जिलाधिकारी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं कोचिंग संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा विभिन्न भर्ती बोर्डों की परीक्षाओं के साथ जेईई मेन, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, एसएससी, बीएड एवं टीईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के पाठ्यक्रम, पंजीकरण प्रक्रिया और तैयारी की प्रभावी रणनीति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने लक्ष्य के अनुरूप अध्ययन करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। छात्राओं ने खुलकर रखीं अपनी जिज्ञासाएं
कार्यक्रम के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं काव्या यादव, शालू निषाद, यशिका सचान, सौम्या सिंह, आस्था चौरसिया, खुशी एवं प्रांशी ने जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न सवाल रखे।

वहीं, अभ्युदय कोचिंग की छात्रा काजल तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा की छात्राओं पारुल देवी, अनामिका एवं हिमांशी सहित अन्य छात्राओं ने भी उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आर्थिक कठिनाइयों, मानसिक तनाव और खेलकूद के अवसरों से संबंधित जानकारी मांगी। जिलाधिकारी ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और उनके सवालों के जवाब देते हुए व्यावहारिक सुझाव दिए।

उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार कैरियर का चयन करने तथा भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। छात्रवृत्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी छात्रा की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए।

छात्राओं को पात्रता के अनुसार छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति जैसी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों से संपर्क कर शासन की योजनाओं के तहत उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी।

मानसिक तनाव और परीक्षा संबंधी चिंता के विषय में उन्होंने छात्राओं को अपनी समस्याएं अभिभावकों, शिक्षकों अथवा भरोसेमंद व्यक्तियों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया। महिला सुरक्षा के संबंध में वीमेन पावर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देते हुए उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।

खेलकूद में रुचि रखने वाली छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने और संबंधित विभागों के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करें बेटियां
जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बेटियां अपनी क्षमताओं को पहचानें और शिक्षा एवं कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें।

सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवादी धारणाओं को पीछे छोड़ते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। परिवार और समाज का सकारात्मक सहयोग मिलने से बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।

उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.

सबा कौसर, सहायक प्रोफेसर डॉ. शालिनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा की प्रोफेसर डॉ.

शिल्पी राय, महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला समन्वयक शशि तिवारी तथा बाल संरक्षण इकाई की पीओ दीप्ति अग्निहोत्री सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों और अभ्युदय कोचिंग से जुड़ी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।