मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए FIR कर सरकार डरना चाहती है

आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा आलीराजपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने गुरुवार को सिनेमा चौराहा स्थि…

लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए FIR कर सरकार डरना चाहती है
WhatsApp Facebook

आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
दीपक शर्मा
आलीराजपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने गुरुवार को सिनेमा चौराहा स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रदेश की भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकार वार्ता मे कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना कोई अपराध नहीं है।

आमजनता, किसानों और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। *भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं*
पटेल ने सवाल उठाते हुवे कहा कि जब भाजपा और एबीवीपी के नेता राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं के पुतले दहन करते हैं, तब पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती.?

क्या उनके लिए अलग नियम हैं, या उनके रिश्तेदार लगते हे .? उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाही में निष्पक्षता बरतने की मांग की।

उन्होंने कहा की एफआईआर दर्ज कराकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने और घबराने वाले नहीं हैं। जनहित की समस्याओं पर पटेल ने आगामी दिनों में प्रधानमंत्री का भी पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन की बात कही ।

पटेल ने कहा कि अल्पवर्षा के चलते जिले में सूखे जैसे हालात निर्मित हो गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से आमजनता और किसान परेशान हैं।

इन गंभीर समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने हाल ही में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया था। पटेल ने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने के बजाय कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है।

ये लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही हैं बीजेपी सरकार ओर प्रशासन इसे हम नहीं सहेंगे।