संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
पांढुर्णा, 14 अक्टूबर 2026।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम नीलकंठ में दबिश देकर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान चालू भट्टी सहित नालों एवं जंगल की झाड़ियों के पास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए एकत्रित लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन का नमूना लेकर विधिवत नष्टीकरण किया गया तथा 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई।
प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल तथा आबकारी आरक्षक श्री मुकेश राहांगडाले एवं श्री अंकुश मरावी शामिल रहे।
