मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने की विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षाग्राम नीलकंठ में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर आबकारी विभाग की दबिश 200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्तजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियागरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडनभलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन दियाजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियामतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान, प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को लगेंगे शिविरसात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने की विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षाग्राम नीलकंठ में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर आबकारी विभाग की दबिश 200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्तजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियागरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडनभलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन दियाजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियामतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान, प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को लगेंगे शिविर
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

माता की आराधना में देर रात तक गरबा, भजनों की बही गंगा

स्वरागिनी गायन ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भक्तों को किया भावविभोर, बस स्टैंड नवदुर्गा उत्सव समिति ने कराया आयोजन... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार ।। शक्ति…

माता की आराधना में देर रात तक गरबा, भजनों की बही गंगा
WhatsApp Facebook

स्वरागिनी गायन ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भक्तों को किया भावविभोर, बस स्टैंड नवदुर्गा उत्सव समिति ने कराया आयोजन…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। शक्ति और भक्ति के पर्व नवरात्रि में नगरभर में माता रानी की आराधना का दौर जारी है। जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गरबा पंडालों में डांडियों की खनक और माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो रहा है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित गरबा कार्यक्रमों को देखने और माता की भक्ति में रमने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड के तत्वावधान में नवरात्रि के तीसरे दिन गरबा गायन एवं भजन निशा का आयोजन किया गया। इसमें स्वरागिनी गायन ग्रुप के कलाकारों ने सुमधुर गरबों और भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर रखा।

*राजस्थानी और गुजराती गरबों पर झूमे श्रद्धालु*

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरागिनी गायन ग्रुप के अध्यक्ष संदीप जाजमे ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद गायिका ललित वर्मा ने गंगा मैया की आराधना में भजन प्रस्तुत किया। उभरती गायिका योगिता उपाध्याय ने राजस्थानी गरबे की प्रस्तुति दी तो उपस्थित श्रद्धालु गरबा करते हुए झूम उठे।

गायक राजा पाठक ने गुजराती गरबा 'द्वारिकानाथ म्हारा राजा रणछोड़ छे' प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया। वहीं सरिता सोलंकी ने 'जय मां काली' और कैलाश मंडलोई ने 'कुमकुम ना पगलिया पड़ा' गरबे की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। गायक संतोष बागेश्वर ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

माता के विभिन्न स्वरूपों और उनकी शक्ति का वर्णन करते हुए कार्यक्रम का संचालन स्वरागिनी गायन ग्रुप के संरक्षक विश्वदीप मिश्रा ने किया। कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक माता की भक्ति में लीन रहे।

*महाआरती के साथ कलाकारों का स्वागत*

कार्यक्रम से पूर्व समिति के सदस्यों और गायन ग्रुप के कलाकारों ने मां दुर्गा की महाआरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद समिति सदस्यों ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर गायक कलाकारों का स्वागत किया।

इस दौरान सोनू पाटीदार, राहुल राठौड़, अनिल सोलंकी, महेश मालवीय, चंदन चौहान, मेहुल शर्मा, नितिन मालवीय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

*आगामी दिनों में भी होंगी आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां*

नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के आगामी दिनों में भी बस स्टैंड स्थित पंडाल में विशेष गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बड़ौदा, छोटा उदयपुर और बड़वाह सहित अन्य स्थानों के ख्यातनाम गरबा कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के अनुसार, आगामी कार्यक्रमों में भी श्रद्धालुओं को आकर्षक गरबा प्रस्तुतियों के साथ माता की आराधना का अवसर मिलेगा।